फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बीआरसी परिसर में पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप

Wed, 24 Nov 2021 03:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने में जुटी तो पता चला शव शिक्षक पशुपति नाथ का है। इसकी सूचना उनके निवास स्थान प्रतापगढ़ कला भेजी गई। जहां वह परिवार के साथ रहते थे। सूचना मिलते ही पत्नी गीता तथा छोटे पुत्र अंकित घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शक्तिपुर में तैनात प्रधानाध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आम के पेड़ की डाल पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हर पहलुओं पर छानबीन की।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पूरे तिलक गांव निवासी 45 वर्षीय पशुपति नाथ को मृतक आश्रित कोटे से प्राथमिक शिक्षा विभाग शिक्षक पद पर नौकरी मिली थी। वर्तमान में प्रधानाध्यापक पद पर प्राथमिक विद्यालय शक्तिपुर में तैनात थे। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। 8:30 बजे के करीब जितियापुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में आम के पेड़ की टहनी पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ ग्रामीणों ने शव देखा। इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने में जुटी तो पता चला शव शिक्षक पशुपति नाथ का है। इसकी सूचना उनके निवास स्थान प्रतापगढ़ कला भेजी गई। जहां वह परिवार के साथ रहते थे। सूचना मिलते ही पत्नी गीता तथा छोटे पुत्र अंकित घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां का दृश्य देखते ही दोनों रोने लगे। उनके दो पुत्र रितेश भट्ट और सुमित प्रदेश से बाहर नौकरी कर रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हर बिंदुओं पर छानबीन की। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें