फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से जानिए बीमारियों का हाल और पूछें अपने सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर को बताएं बीमारियों का हाल और पूछें अपने सवाल
विज्ञापन

बस्ती। बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने और उनकी जिज्ञासाओं व शंकाओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने अनूठी पहल की है। योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 22 अप्रैल की शाम तीन से छह बजे के मध्य एनआईसी के माध्यम से ‘डॉक्टर से सुनिए’ कार्यक्रम के तहत आमजन के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अधिकारियों को पत्र भेज कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया, डेंगू, जेई, टॉयफाइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचों, नवजात की प्रथम 28 दिनों में देखभाल एवं नियमित टीकाकरण को लेकर करीब दो घंटे तक चर्चा होगी। इसके बाद करीब एक घंटे का समय लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निर्धारित होगा।‘डॉक्टर से सुनिए’ कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में प्रदेश शासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, बीएमजीएफ, पाथ और टीएसयू के अधिकारीगण मौजूद रहेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से जुड़ सकेंगे कार्यक्रम से
वेबकास्ट पर लाइव प्रसारित कार्यक्रम ‘डॉक्टर से सुनिए’ को देखने-सुनने के लिए यूआरएल लिंक से जुड़ा जा सकता है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागी अपना सवाल अंग्रेजी अथवा हिन्दी में वाट्सअप नंबर 9412487707, 9415004437 और 8299572102 पर पूछ सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी एएनएम, सीएचओ, संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपने टैबलेट, स्मार्ट फोन, लैपटॉप/डेस्क टॉप के माध्यम से लिंक से स्वयं जुड़ने और समुदाय के पांच से दस लाभार्थियों एवं अभिभावकों को जोड़ने के निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मी अपने साथ प्रसारण में जोड़े गए लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर स्थानीय वाट्सअप ग्रुप पर अपलोड करेंगे। जिलों से ऐसे ही चयनित फोटोग्राफ प्रादेशिक वाट्सअप ग्रुप व सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें