फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरमा कुआनों संगम तट पर पांच दिवसीय मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरमा- कुआनो संगम तट पर पांच दिवसीय मेला शुरू
विज्ञापन

लालगंज (बस्ती)। मनोरमा- कुआनो के पावन संगम तट पांच दिवसीय मेला का शुभारंभ हुआ। रविवार भोर से ही श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर पहुंचकर स्नान किया। वहीं, बाबा मोक्षेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन कर दानपुण्य किए। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। रामायण में वर्णित महर्षि उद्दालक मुनि की तपोभूमि मनोरमा और कुआनो के पवित्र संगम तट पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के साथ चैत्र पूर्णिमा के दिन संगम तट पर स्नान कर रात्रि विश्राम किया था और यहीं लिट्टी -चोखा बना कर खाया था। इस दिन से संगम तट पर पांच दिवसीय मेला लगता है। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बबलू ने बताया कि एसपी आशीष श्रीवास्तव ने लालगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला सहित 25 उपनिरीक्षक, सौ हेड कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी जवान, चार ट्रैफिक पुलिस व एक फायर ब्रिगेड लगाया है। मेले की निगरानी के लिए 19 प्वाइंट बनाए गए हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसपी स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें