फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को बताया पहली पत्नी, भाग खड़े हुए बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने खुद को बताया पहली पत्नी, भाग खड़े हुए बाराती
विज्ञापन

- दूल्हें पर लगाया दूसरी शादी का आरोप, उसके भाई को घरातियों ने पकड़ा
- मंगलवार को समझौते के बाद थाने से हुई रिहाई, महुली से नगर बाजार में आई थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। सोमवार को नगर बाजार में महुली से आई एक बारात में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी के दौरान अपने भाई के साथ पहुंची युवती ने दावा किया कि दूल्हा बने युवक से उसकी शादी चार वर्ष पहले ही हो चुकी है। यह सुनते ही बाराती भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने दूल्हे व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में इस बात पर थाने में समझौता हुआ कि शादी में लड़की पक्ष का जो खर्चा हुआ है उसे दूल्हा पक्ष वहन करेगा। इस आधार पर दोनों पक्षों ने गांव के गणमान्य लोगों के समक्ष समझौता कर लिया।
विज्ञापन

नगर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी संतकबीनगर के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। सोमवार को बारात बैंडबाजे के साथ नगर बाजार पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बाराती खा-पी रहे ही थे कि इसी बीच एक युवती अपने भाई के साथ आ पहुंची। उसने शादी के दौरान लड़की पक्ष व गांव वालों के सामने यह कहकर सनसनी फैला दी कि जिस लड़के की बारात में आए हैं, वह उसका पति है और चोरी से दूसरा निकाह कर रहा है। यह सुनते ही लोग सन्न रह गए। दूल्हा व उसके भाई को ग्रामीणों ने घेर लिया। युवती ने तत्काल डॉयल 112 पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। कुछ ही देर में नगर पुलिस भी आ गयी और दूल्हे व उसके भाई को अपने साथ लेकर थाने चली गई। नगर थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि लड़की पक्ष व लड़के के पक्ष के बीच समझौता हो गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें