संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड बढ़ने के साथ स्किन एलर्जी और त्वचा पर दाने के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इन दिनों जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिख रही है।
चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। स्किन रोग विशेषज्ञ के मुताबिक ठंड के कारण स्किन रोग के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय त्वचा पर दाने के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी इजाफा हुआ है। सावधानी रखकर बहुत हद तक स्किन की बीमारियों से बचा जा सकता है।
जिला अस्पताल में चर्म रोग विभाग में इन दिनों स्किन के मरीजों की संख्या 100 से 150 पहुंच गई है। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड के दिनों में स्किन एलर्जी और त्वचा पर दाने के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।
रोज 30 से 40 मरीज एलर्जी और 20 से 25 मरीज त्वचा पर दाने के आ रहे हैं। एलर्जी के मरीजों की शरीर सूख जाती है और खुजली होती है। कभी-कभी खुजली वाले स्थान पर पानी जैसा रिसाव होता है।
जबकि त्वचा पर दाने के मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और खुजली होती है। ठंड के दिनों में सूर्य की रोशनी कम होने और पास-पास सोने की वजह से भी स्किन के रोग बढ़ते हैं।क