फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम : दिन की धूप भी बेअसर, सुबह और शाम ठंड बरकरार

Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर में सुबह छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड अब दिन में भी महसूस होने लगी है। इससे दिन में खिल रही धूप भी बेअसर हो गई है। वहीं रात में चल रही हवा ठंड और भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सुबह-शाम की सर्दी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे तक शीतलहर ने परेशान किया। शीतलहर के आगे धूप भी बेअसर लग रही थी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण दिन की धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इस ठंड में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आगामी चार दिनों में तापमान 1-2 डिग्री और गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें