फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर पिता-बेटी को पीटा, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर पिता-बेटी को पीटा, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के खरकादेवरी गांव में कुछ मनबढ़ युवकों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मारपीट, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरकादेवरी निवासी तुलसीराम वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह परिवार के साथ घर पर बैठे थे। तभी सुभाष, सौरभ चौधरी तथा हिमांशु चौधरी निवासी सोमा, थाना कप्तानगंज दरवाजे पर चढ़ आए और पूरे परिवार को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से उन पर और उनकी बेटी सरिता पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें