सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले 140 वाहन कार्रवाई की जद में आ गए। इसमें बिना हेलमेट और तीन सवारी वाहन चलाते हुए पाए जाने पर चालान करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वाहनों में जागरूकता से जुड़े स्टीकर लगाए गए। चेतावनी दी गई कि दोबारा नियम तोड़ने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा।
यातायात माह के तहत पुलिस अभियान के तहत जागरूक और कार्रवाई कर रही है। यातायात प्रभारी अमरेश यादव की अगुवाई में टीम द्वारा यातायात माह के तहत हाइडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा,कस्बा बांसी, बांसी रोडवेज आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंफलेट्स वितरण किया गया। कोहरे में दुर्घटना से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। एमवी एक्ट के तहत वाहनों का चालान करते हुए कुल 140 वाहन का 1,59,500 शमन शुल्क की कार्रवाई की गई।