बनकटी। प्रशासन की उदासीनता के चलते बस्ती-महुली मुख्य मार्ग सहित बनकटी, देईसाड़-महादेवा आदि चौराहों और संपर्क मार्गों पर जगह-जगह अतिक्रमण के चलते जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत के देईसाड़, बानपुर, महादेवा चौराहे पर अतिक्रमण कर दुकानें सजाने व बेतरतीब वाहन खड़ी करने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। क्षेऋ के गिरजेश चौधरी, नीरज पांडेय, मनोज प्रजपिति, रविंदर पांडेय, चंदन तिवारी आदि का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को प्रशासन हटाने में नाकाम है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा।