बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के गुर बताए गए।
हर्रैया थाने की टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जागरूक किया। सोहना की टीम ने ग्राम करमहिया, पचपेड़वा आदि में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
वाल्टरगंज, कलवारी, कप्तानगंज और महिला थाने की टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं ओर बालिकाओं को जागरूक किया।