युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा
बभनान/बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 भगत सिंह नगर निवासी शैलेंद्र शाही ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार रात वह शादी समारोह में सामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे विक्की कसौधन अपनी गाड़ी लाकर खड़ा कर दिया। गाड़ी हटाने की बात कही तो उसने धमकी देते हुए कहा कि नहीं हटाएंगे। बाद में उसने दो-तीन लोगों को और बुला लिया व उसके उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई। उन्हें स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मारपीट तोड़फोड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन चल रही है। यदि जांच में धारदार हथियार से हमला होने की बात सामने आई तो मुकदमा तरमीम किया जाएगा।