फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को टक्कर मारकर ट्रक पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से टकराते हुए पलटा ट्रक, छह लोग घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत/बस्ती। जिले की सीमा स्थित गोंडा जनपद के शिवदयालगंज गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारकर पलट गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे में कार सवार पांच और ट्रक चालक को चोट आई है। कार सवार गोरखपुर से अयोध्या जमीन खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार सवार लोग गोरखपुर से अयोध्या की ओर जा रहे थे। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज के पास पहुंचे ही थे कि उसी लेन में चल रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के लकड़मंडी चौकी इंचार्ज अशोक ने एनएचएआई एंबुलेंस से सभी घायलों को श्रीराम हास्पिटल अयोध्या भेजवाया। कार सवारों की पहचान खुर्शीद खान (60), मुहम्मद अली (40), आलम रजा (30), अजहर हुसैन (35), अलाउद्दीन अंसारी (55) निवासी शाहपुर जिला गोरखपुर के रूप में हुई। वहीं, ट्रक चालक इंसान अली निवासी सीतांबरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। कार सवार गोरखपुर से अयोध्या के रुदौली कस्बा में जमीन खरीदने के सिलसिले में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें