फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यौन शोषण पीड़िता का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली यौन शोषण पीड़िता मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कचहरी परिसर से अचानक लापता हो गई। उसके पिता का आरोप है कि उसकी बेटी का आठ लोगों ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण और धमकी के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस की कई टीमें युवती की तलाश में जुटी रही। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
परशुरामपुर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि कचहरी परिसर में यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट के केस में बेटी का बयान दिलाने के लिए आया था। बताया कि बेटी शौचालय जाने के लिए पुरानी बिल्डिंग के दक्षिण-पश्चिम कोने पर गई। काफी देर बाद तक जब वह नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

आरोप है कि केस में विपक्षी पहले से ही सुलह का दबाव बना रहे थे और धमकी देते थे कि यदि सुलह नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पिता का आरोप है कि विपक्षियों ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुलदीप, अनीता, बलजीत सिंह, मनीष सिंह, हनुमान सिंह, गौरी शंकर, ललिता देवी निवासी परशुरामपुर और मनोज निवासी अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें