फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चयन प्रक्रिया पूरी... स्वास्थ्य विभाग को मिले 13 नए डॉक्टर

Mon, 09 Sep 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- वॉक इंटरव्यू के जरिये डॉक्टरों का किया गया चयन
विज्ञापन

- 103 हुए थे शामिल, चयनित 20 में से सात रहेंगे प्रतीक्षारत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए एनएचएम के तहत डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। वॉक इंटरब्यू में शामिल 103 में से 20 डॉक्टर चयनित किए गए हैं। इसमें 13 लोगों को तत्काल तैनाती मिलेगी। जबकि चयनित सात डॉक्टर अभी प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं।
जिले के कई पीएचसी चिकित्सक विहीन हैं। जिससे यहां रोगियों को बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 13 नये डॉक्टरों के चयन से पीएचसी पर डॉक्टरों की कमी दूर होने की उम्मीद जग गई है। हाल ही में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत क्लेक्ट्रेट में वॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर-दराज से 103 एमबीबीएस चिकित्सक हिस्सा लिए। चयन समिति ने इनकी साक्षात्कार प्रक्रिया 15 दिन पहले ही पूरी करा ली थी। सोमवार को चिकित्सकों चयनित चिकित्सकों की सूची भी जारी कर दी गई। इसमें 20 चिकित्सक चयनित हुए हैं। चयन प्रक्रिया में सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए आरक्षण नियमों का भी पालन किया गया है। इसमें पांच सामान्य वर्ग, दो ओबीसी और सात चिकित्सक एससी कोटे से लिए गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग और एससी वर्ग में तीन-तीन, ओबीसी कोटे में एक चिकित्सक को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि चयनित डॉक्टरों को जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

...
यह चिकित्सक हुए हैं चयनित
वॉक इंटरव्यू के माध्यम से डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. बबिता पांडेय, डॉ. हेमू सिंह, डॉ. कमल नयन मिश्र, डॉ. अखिलेश कुमार मद्देशिया, डॉ. इंद्रावती कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. ऐश्वर्या सोनकर, डॉ. शुभम कुमार आर्य, डॉ. दिनेश कुमार व डॉ. अशोक कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन


...

यह डॉक्टर हैं प्रतीक्षारत
डॉ. अभय कुमार गुप्ता, डॉ. सौम्या कुमारी, डॉ. राफिया खातुन, डॉ. अमित कुमार चौधरी, डॉ. गोपाल कृष्ण राय, डॉ. अनिमेश कुमार राव व डॉ. राम समुझ प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें