फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने आधा दर्जन दुकानों से लिया मिठाई का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने नगर पंचायत का किया निरीक्षण
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती )। एसडीएम गुलाब चंद मय टीम बृहस्पतिवार को नगर पंचायत का निरीक्षण करने निकले। टीम पहले मुख्य बाजार स्थित मिष्ठान भंडारों से खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही तमाम दुकानदार प्रतिष्ठानों को बंद कर भाग लिए।
फूड इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन दुकानों से खोया, मिठाइयों व अन्य सामग्रियों के नमूने लिए। इस दौरान एक दुकान पर पांच घरेलू उपयोग वाले सिलेंडर मिले। संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। हाईवे की पटरियों को टैक्सी स्टैंड के रूप में प्रयोग कर रहे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पांच वाहनों का चालान किया। 27 दुकानों के सामने पटरियों पर अतिक्रमण देखकर एसडीएम बिफर गए। उन्होंने दुकानों के सामने चूने से सीमांकन कराया और दुकान संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि सीमांकन के अंदर दुकान लगाने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तहसीलदार प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, कानूनगो देवेंद्र यादव, लेखपाल अजय वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सुनील चौधरी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें