फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

लाल निशान से महज 12 सेंटीमीटर नीचे रह गई है नदी
तटवर्ती गांवों में बाढ़ को लेकर बढ़ने लगी बेचैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बेचैनी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नदी का जलस्तर 92.61 मीटर रहा जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज 12 सेंटीमीटर कम है। वहीं, अपस्ट्रीम में बढ़ रहे नदी के जलस्तर के से एक बार फिर बाढ़ का आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, संदलपुर आदि गांवों के लोगों को कटान का डर सता रहा है। बाढ़ खंड की ओर से संदलपुर व भरथापुर में कटान रोकने के लिए किए गए उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। भरथापुर गांव की आबादी की जमीन के साथ ही साथ गांव का पुराना कुआं भी नदी की जद में आ गया है। गांव के जितेंद्र सिंह, हेमंत पांडेय, कमलाकांत पांडेय, दयाराम, सुशील कुमार, संजय कटान व बाढ़ हालत बेहद खराब है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन अभी कोई गांव जलमग्न नहीं हुआ है। भनखरपुर व कटरिया गांव के पास खेती की जमीन पर हल्की कटान हो रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि हालात सामान्य है। खतरे जैसे हालात अभी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें