फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवाएं लिखने पर भड़के सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से दवाएं लिखने पर भड़के सदर विधायक
विज्ञापन

बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी बृहस्पतिवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत के बाद पता चला अधिकांश दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मुख्य चिकित्साधीक्षक आलोक वर्मा को मामलों की जानकारी दी। चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर स्थितियों को न सुधारा गया तो वह दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की पहल करेंगे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को समुचित निशुल्क चिकित्सा देने के लिए संकल्पित है। सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं, यही नहीं जन औषधि केंद्रों पर रियायती दर पर दवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में डाक्टर मरीजों को बाहर की मंहगी दवाएं क्यों लिख रहे हैं। कहा कि यदि मरीजों का आर्थिक शोषण हुआ तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वह बंद है। उन्होंने कहा कि तत्काल ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराया जाए। जिला अस्पताल पूरी तरह से सुविधा सम्पन्न रहे। यदि कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो संसाधन की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मुख्य चिकित्साधीक्षक आलोक वर्मा को निर्देश दिए कि वह स्वयं वार्डों और आउटडोर का प्रतिदिन निरीक्षण करें। यदि किसी मरीज से ऑपरेशन के नाम पर या अन्य कोई कारण बताकर धन उगाही का मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक दयाराम चौधरी के साथ विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, ओम जी पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव, राजन पांडेय, राम कुमार तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, राम बहादुर वर्मा, लालचंद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें