फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर आज शाम तक रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए क्या है वजह

Mon, 27 Nov 2023 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

गोरखपुर और बस्ती से आने वाले वाहनों को बस्ती से कलवारी, टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से बखिरा, डुमरियागंज, गोंडा होते हुए भेजा जाएगा। बस्ती से अयोध्या-लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज, गोंडा, नवाबगंज होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर रविवार आधी रात से वाहनों का रूट बदल जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार को शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और शव लेकर आने-जाने वाहनों को छूट रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान रविवार को दोपहर 3:11 बजे से शुरू होकर सोमवार की दोपहर 2:36 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान दूसरे जनपदों के वाहनों का अयोध्या से होकर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी करते हुए रूट तय कर दिया है। 26 की आधी रात से 27 नवंबर को शाम पांच बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। जरूरत के हिसाब से बैरियर लगाकर पर्याप्त पुलिस कर्मियोंं को तैनात किया जाएगा।

लखनऊ से गोरखपुर और बस्ती जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा से मनकापुर, बभनान से हरैया, बस्ती से गोरखपुर की ओर डायवर्टन किया जाएगा। गोंडा व बलरामपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ और बाराबंकी जाने वाले वाहनों को नवाबगंज में रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अपहृत किशोर की हत्या, विरोध में रास्ता जाम; चार घंटे गोरखपुर-हाटा मार्ग पर बैठे रहे ग्रामीण

विज्ञापन

इन्हें गोंडा से रामनगर होते हुए बाराबंकी व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। प्रयागराज व सुल्तानपुर से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर जाने वाले वाहनों काे सुल्तानपुर से आंबेडकरनगर, कलवारी-बस्ती से गोरखपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

आंबेडकरनगर से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर आने वाले वाहनों को आंबेडकरनगर से टांडा-कलवारी पुल होते हुए बस्ती भेजा जाएगा। रायबरेली व अमेठी से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर आने वाले वाहनों को जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाया आंबेडकरनगर होते हुए बस्ती-गोरखपुर भेजा जाएगा। आजमगढ़, आंबेडकरनगर से अयोध्या होकर जो वाहन लखनऊ जाएंगे उन्हें आंबेडकरनगर, दोस्तपुर मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मोड़ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर ललकू फरार, तलाश में पुलिस ने दी दबिश

गोरखपुर और बस्ती से आने वाले वाहनों को बस्ती से कलवारी, टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से बखिरा, डुमरियागंज, गोंडा होते हुए भेजा जाएगा। बस्ती से अयोध्या-लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज, गोंडा, नवाबगंज होते हुए निकाला जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें