पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों और परेड में शामिल जवानों के साथ कमिश्नर अखिलेश सिंह। संवाद
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी थाना, ब्लॉक, तहसील और ग्राम पंचायत भवन के अलावा अन्य सरकारी उपक्रमों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ जय हिंद की गूंज में तिरंगे को सलामी दी गई। हर्रैया संवाद के अनुसार, तहसील भवन पर एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मातहत अधिकारियाें और राजस्व कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। तहसीलदार अभय राज, पूर्ति निरीक्षक मधु सिंह, शौकत अली, शालिनी पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों के साथ चेयरमैन कौशलेंद्र सिंह राजू ने ध्वजारोहण किया। रजिस्ट्री कार्यालय पर उप निबंधक जुबेर अहमद ने तिरंगा फहराया। ब्लॉक परिसर में बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह, बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय किरण आनंद ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय महिला महा विद्यालय में छात्राओं ने मनमोहक देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पैकोलिया संवाद के अनुसार धोसड़े मिश्र ग्राम पंचायत भवन पर साहब पांडेय, मिश्रौलिया दुर्वासा में अमरेश मिश्र, लोहरौली में राम चंदर वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वॉल्टरगंज संवाद के अनुसार स्थानीय थाना भवन पर थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साॅऊघाट में अधीक्षक डॉ. शशि कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वॉल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा, रेलवे स्टेशन गोविंदनगर में स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, एसबीआई शाखा प्रबंधक, विद्युत उपखंड कार्यालय गांऊखोर में एसडीओ सुनील कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। बनकटी संवाद के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी व प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने ध्वजारोहण किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार नगर पंचायत मुंडेरवा कार्यालय पर ईओ कीर्ति सिंह ने ध्वाजारोहण किया। चीनी मिल मुंडेरवा में जीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, थाना कार्यालय भवन पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, गन्ना विकास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मानिकचंद संवाद के अनुसार राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति में डीडीसी रामप्रसाद व मंडी सचिव रामकुमार यादव ने ध्वज फहराया। टिनचि संवाद के अनुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगैवाजंगल में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र वर्मा और पंचायत भवन पर प्रधान मधुबाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। कलवारी संवाद के अनुसार कलवारी थाना कार्यालय परिसर में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने, सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में डाॅ.मनोज कुमार, यूपी बड़ौदा बैंक कलवारी में शाखा प्रबंधक अविनाश पांडेय, एसबीआई पोखरनी में बीएम आलोक कुमार अस्थाना ने झंडा रोहण किया।