फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कसौधन समाज ने पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी करने की उठाई मांग

Wed, 28 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते कसौधान समाज के लोग संवाद
विज्ञापन
बभनान। कसौधन समाज के लोगों ने मंगलवार को तहसील हर्रैया पहुंचकर पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग उठाई और एसडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने कहा कि तहसील प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश को नहीं मानता, जबकि अगल-बगल के गोरखपुर मंडल, फैजाबाद मंडल में बिना किसी भेदभाव के कसौधन को पिछड़ी जाति का प्रमाण जारी होता है।
विज्ञापन

शासनादेश में कहा गया है कि स्थलीय जांच पड़ताल कर, टीसी, परिवार रजिस्टर नकल में दर्ज हो तो कसौधन जाति प्रमाण जारी हो। प्रदेश के कई अन्य जिलों में उन्हें पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, जबकि बस्ती जनपद में प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है, जिससे समाज में भारी नाराजगी व्याप्त है। ज्ञापन में जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। मांग न पूरी होने पर आंदोलन के लिए भी चेताया। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, रविंद्र कसौधन, माता प्रसाद कसौधन, जयंत्री प्रसाद कसौधन, जगदंबा कसौधन, संतोष कसौधन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें