फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाल जूलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला जूलूस
विज्ञापन

- शास्त्री चौक पर विहिप कार्यकर्ताओं ने जलाया आतंकवाद का पुतला
- संयुक्त राष्ट्र संघ से मामले में की हस्पक्षेप करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में बुधवार को एपीएन पीजी कालेज से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन कर शास्त्री चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय सहमंत्री कुंवर नागेंद्र सिंह एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ को शांति सेना भेजना चाहिए। वहां की सरकार को अपने राजधर्म का पालन कर हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, कार्याध्यक्ष धर्मेंद्र संतोष शुक्ला, मंत्री राहुल शुक्ला, सहमंत्री परशुराम चौधरी, अनित मिश्रा, जगमोहन, रवींद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, डॉ. अश्वनी कुमार, वागिश सिंह, अनूप खरे, भवानी शुक्ला, हरीश त्रिपाठी, शिब्बु पाल, सुभाष शुक्ला, अजय सिंह गौतम, रमाकांत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में हरैया में हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया। दिनेश मिश्र ने कहा कि बंग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हृदय विदारक है। संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन बंग्लादेश सरकार को हिंदूओं की हो रही हत्या को तत्काल बंद करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री शिव रतन चौधरी,अमित तिवारी, मधुर नारायण शुक्ला, कैलाशनाथ शर्मा, रवि मिश्रा, लवकुश शर्मा, विजय शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, इंद्र मणि पांडेय और देवनाथ पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
पदयात्रा आंदोलन में शामिल होगा शिक्षक संघ
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव एवं जिला प्रचार मंत्री मारूफ खान को अटेवा के जिला अध्यक्ष तौवाब अली ने मांग पत्र देकर 22 अक्तूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पदयात्रा आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए समर्थन पत्र दिया है। उन्होंने 22 को दिन में 3:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में पहुंचने के लिए शिक्षकों से अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें