फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गणेश पूजा को लेकर पुरानी बस्ती में तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। गणेश उत्सव को लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में कल करीब 40 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। त्योहार को लेकर लोगों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना को लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में विशेष चहल-पहल देखने को मिल रही है। आयोजकों की ओर से पांडालों को सजाने और अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही पुलिस क्षेत्र में लगातार चौकसी रखेगी।
त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की निगरानी प्रतिमा स्थापना से लेकर गणेश विसर्जन तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें