फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के निरीक्षण में खुल गई पोल

Tue, 07 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर क्षेत्र मे डीएम और एसपी ने लोगो मतदान करने के लिए किया जागरूक।
विज्ञापन
रुधौली विधान सभा क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथ भानपुर का डीएम पीएन सिंह व एसपी शैलेश पांडेय ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। कई लोगों ने सूची में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत भी की।
विज्ञापन


अचानक पहुंचे डीएम ने बूथों की व्यवस्था के बाबत जानकारी ली और लोगों से मतदान जरूर करने की अपील भी की। प्रधानाध्यापक अनूप सिंह ने हैंड पंप खराब होने की बात कही। डीएम के पूछताछ में बीएलओ की पोल उस समय खुल गई। अधिकारी जब बूथ पर एकत्र लोगों से वोटर आईडी और वोटर लिस्ट में नाम होने की बात पूछ ही रहे थे कि एक महिला ने सूची में नाम न होने की शिकायत कर दी। इस दौरान जुटी भीड़ से कई लोगों ने एक साथ सूची में नाम न होने बात कही। डीएम ने बीएलओ से तुरंत सभी छूटे हुए लोगों के फॉर्म भरकर तहसील कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। भानपुर में तीन बूथ हैं। जिसमें कुल 3201 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें