फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने किया जागरूक

Wed, 24 Sep 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। उन्हें इन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और मानसिक सतर्कता व त्वरित निर्णय लेने की तकनीक बताई। थाना वाल्टरगंज, पुरानी बस्ती, नगर, कलवारी, दुबौलिया, पैकोलिया, कप्तानगंज, परसरामपुर, गौर, रुधौली, मुंडेरवा, छावनी, सोनहा, लालगंज और हर्रैया पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों और पंचायत भवनों में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

इन चौपालों और जागरूकता सत्रों में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच-बैड टच समझाया गया। कई विद्यालयों में पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और मनचलों से माफीनामा भरवाकर कड़ी हिदायत दी गई। कई कार्यक्रमों में प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिकाएं, समाजसेवी मौजूद रहे। हर्रैया के एचएमए इंटर कॉलेज में छात्रा खुशी तिवारी ने भाषण देकर सहपाठी छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया, जिसे खूब सराहा गया। बस्ती पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना है ताकि वे हर प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें