फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला, विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Wed, 24 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंगलवार को पोषण पाठशाला का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने छह माह तक केवल स्तनपान की आवश्यकता, उसके महत्व और शिक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पोषण पाठशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से किया। इसमें मौजूद विशेषज्ञों ने स्तनपान की आवश्यकता व उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। लखनऊ से प्रमुख सचिव, सचिव, डायरेक्टर बाल विकास ने वर्चुअली माध्यम से पोषण पाठशाला में टिप्स दिए। कार्यक्रम में मौजूद धात्री व गर्भवती लाभार्थी वर्ग की महिलाओं से विशेषज्ञों से सवाल भी पूछा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत के समान है। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान शुरू करा दिया जाए। छह माह की आयु तक बच्चों को केवल स्तनपान कराना चाहिए। इसके साथ शिक्षा से जोड़ने की बात कही। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित सभी 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी वेब-कॉस्टिंग के माध्यम से पोषण पाठशाला का आयोजन कराया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीपीओ राजेश कुमार, सुधीर यादव, मनोज कुमार, दीपक, सीडीपीओ, सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें