फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका समेत 11 नगर पंचायतों के पौधरोपण की होगी जियो टैगिंग

Sun, 05 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवा पर्व के तहत नगर पालिका समेत सभी 11 नगर निकायों में पौधरोपण की हकीकत परखने को जियो टैगिंग कराई जाएगी। इसमें असल में पौधे रोपे गए हैं कि नहीं, पौधे सूख गए हैं कि जीवित हैं, इसकी सच्चाई सामने आएगी।17 सितंबर से दो अक्तूबर तक नगर पालिका में हर वार्ड में तीन-तीन पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी 10 नगर पंचायतों में एक-एक वार्ड में तीन-तीन पौधे लगाए गए हैं। कुल 172 स्थलों पर 516 पौधे रोपित किए गए हैं। अब शासन स्तर से पौधरोपण का जियो टैगिंग कर रिपोर्ट मांगी गई है। नोडल अधिकारी ईओ नगर पालिका बस्ती अंगद गुप्ता का कहना है कि जियो टैगिंग रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट वन विभाग को जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें