फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं को प्रेरित कर जगाया आत्मविश्वास

Sun, 05 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भानपुर में मिशन श​क्ति के कार्यक्रम में डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अ​भिनंदन व अन्य- पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को थाना सोनहा क्षेत्र के सावित्री विद्या विहार भानपुरमें विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने छात्राओं को अपराधों के प्रति सजग रहने, आवाज उठाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्राधिकारी रुधौली मौजूद रहे। अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के प्रमुख बिंदुओं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें