फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुर्गी लदी पिकअप पलटी, दबने से महिला और चालक की मौत

विज्ञापन
परशुरामपुर में अनियंत्रित पिकअप से महिला की मौत के बाद लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
हरैया। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास सोमवार को छपिया से मडे़रिया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार मुर्गी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रही एक महिला की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को एक पिकअप मुर्गियां लादकर छपिया से मडेरिया की तरफ जा रही थी। गाड़ी को थाना क्षेत्र के मखौड़ा निवासी प्रदीप गुप्ता (22) पुत्र जगराम चला रहा था। दोपहर में जैसे ही पिकअप नारायणपुर गांव के पास पहुंची, अचानक रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन से चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में नारायणपुर निवासी कलावती देवी (55) पत्नी रामबहोर वहां से गुजर रही थीं। अनियंत्रित पिकअप की सीधी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से कुचल गई और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और परशुरामपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिकअप चालक प्रदीप गुप्ता को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने कलावती देवी और चालक प्रदीप गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें