महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 12 संत रविदास नगर (बरोहिया कला) में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की माैत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बरोहिया कला गांव निवासी लालमन (75) पुत्र मुनेसर सोमवार सुबह साइकिल से पंखोबारी पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बस्ती-महुली मार्ग पर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की ओर मुड़े, तभी बनकटी की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। लालगंज थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद