फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100.65 रुपये प्रति लीटर बिका पेट्रोल, डीजल 92.70 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार : सैकड़ा पार हुआ पेट्रोल का दाम
विज्ञापन

बस्ती। पेट्रोल का दाम जनपद में मंगलवार को 100.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मंगलवार को जिले में पहली बार सौ पार 100.65 रुपये प्रति लीटर पर पेट्रोल बिका। वहीं, डीजल की कीमत 92.70 रुपये रही। पंपों पर सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों में एक लीटर से कम तेल मिलने पर निराशा साफ देखी गई।
जिले में हर कोई मंगलवार को महंगाई को कोसता नजर आया। किसी ने इसे केंद्र सरकार की नाकामी करार दिया तो किसी न जनता के साथ छलावा करार दिया। तमाम लोगों ने इसे जीएसटी के दायरे में लाने की भी मांग की। दो पहिया वाहन चालक हों, कार मालिक या फिर किसान सभी ने पेट्रोल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ने की चिंता जताई। इस पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी, कारोबारी, विद्यार्थी, गृहिणी, ट्रांसपोर्टर सभी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ने और महंगाई बढ़ने को लेकर चिंतित दिखे। केमिस्ट की दुकान चलाने वाले रवि कसौधन बताते हैं कि महंगाई नियंत्रित करने में सरकारें अभी तक असफल दिख रही हैं। कोरोना के चलते कारोबार पहले से ही बेपटरी चल रहा है। ऊपर से महंगाई से पूरा खेल खराब कर दिया। संविदा पर नौकरी करने वाले विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो साल से वेतन में एक रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं हुई। लेकिन दो सालों में पेट्रोल ने शतक पूरा कर दिया। इतनी महंगाई में घर खर्च चलाना मुश्किल है। पेट्रालियम एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार को पेट्रोल 80 और डीजल के दामों में 70 पैसे की तेजी आई है। दरें आगे भी बढ़ती रहने के आसार हैं। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि बेतहाशा दामों में बढ़ोत्तरी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। लोग जरूरतभर का पेट्रोल भी नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें