फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छाए रहे बादल, उमस भरी गरमी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस व गर्मी से राहत नहीं, पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। शनिवार भोर से लेकर सुबह आठ बजे तक जनपद में हल्के बादलों ने डेरा डाला लेकिन लोगों को तेज धूप व गर्मी से निजात नहीं मिली। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बादलों की आवाजाही से लोगों ने अनुमान लगाया कि मौसम में परिवर्तन होगा। लेकिन, सुबह दस बजे से फिर से तेज धूप हो गई जिससे उमस भरी गरमी लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं की वजह से लोगों को तेज गर्मी महसूस हुई, वहीं शाम को भी गर्म हवाओं ने लोगों का पसीना छुड़ाया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में तापमान में वृद्धि होगी। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग हर संभव जतन कर रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। आचार्य नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ ने बताया कि अभी फिलहाल मध्यम बादलों का दौर रहेगा। इसमें छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। यह आगामी 48 घंटों तक का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि हवा की गति 15 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से रिकार्ड की गई है, जो कि सुबह के समय उत्तर-पूर्व थी, वहीं दिन में उत्तर-पश्चिम से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें