फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के फुटपाथों पर टेंपो-टैक्सी वालों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के फुटपाथ पर टेंपो-टैक्सी वालों का कब्जा
विज्ञापन

बस्ती। अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने का आदेश कागजी बनकर रह गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के फुटपाथ पर बने अवैध टैक्सी स्टैंड व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं। यहां तक की मुख्यमंत्री के आदेश भी चंद स्थानों पर केवल कोरम पूरा करने के लिए कार्रवाई की गई है।
जानकर हैरानी होगी कि शहर में एक भी वैध स्टैंड नहीं है। फिर भी निजी बस हो या फिर ऑटो सभी से शहर की सड़क के फुटपाथ पर कब्जा जमाए हैं, इनसे मनमानी वसूली की जा रही है। स्टैंड संचालकों की अनुमति के बिना कोई वाहन स्टैंड के आसपास से सवारी भरकर गुजर नहीं सकता। पुलिस भी सब कुछ जानते हुए अनजान है। शहर के रोडवेज तिराहा, शास्त्री चौक, अमहट घाट, फुटहिया, कटरा पानी टंकी, दक्षिण दरवाजा चौराहा, मूड़घाट चौराहा, महिला अस्पताल के पास सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों सवारी वाहन बेखौफ होकर फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर वर्षों से अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी सब कुछ जानते हैं, इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से रोजाना जाम और हादसे होते रहते हैं। लोग बताते हैं कि टेंपो स्टैंड पर वाहन खड़ा करने और सवारियां बैठाने पर प्रति वाहन 50 रुपये वसूली की जाती है। इसी तरह शहर से बाहर आने वाले वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति चक्कर शुल्क निर्धारित है। इसके लिए बाकायदा लोग तैनात हैं। यह कौन लोग हैं, किसके लिए वसूली करते हैं कोई नहीं जानता। हां इतना जरूर है कि बिना रुपये दिए वाहन न तो खड़ा होगा और न ही सवारियां भर सकेगा। इसी तरह का हाल शहर के अन्य वाहन स्टैंडों पर भी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस अनजान है। ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहती है। इसके बाद भी वर्षों से अवैध स्टैंड संचालित हैं। जबकि नगर पालिका ने शहर में किसी भी स्टैंड के लिए ठेका नहीं उठाया गया है। ऐसे में अवैध वाहन स्टैंड पर भले ही प्रदेश सरकार सख्त हो। लेकिन, आज भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में अवैध वाहन स्टैंडों को हटाने का काम किया जा रहा है। कई स्टैंडों को हटाया भी गया है। इक्का-दुक्का बचे अवैध स्टैंडों को भी हटवा दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर कोई अवैध स्टैंड संचालित नहीं होंगे। अगर कोई संचालित करता है, तो उसके खिलाफ एफआईर दर्ज कराई जाएगी।
सूरज यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें