फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे क्रॉसिंग के गेज में फंसा गन्ना लदा ओवरहाईट ट्रक

विज्ञापन
बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर फंसा गन्ना लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार पर आए दिन गन्ना लदे ट्रक के रेलवे हाइट गेज में फंसने से जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को करीब 5:30 बजे भी एक ट्रक फंस गया। आधे घंटे बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आने पर उसे पर ट्रक से गन्ना शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रक आगे बढ़ सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरा चौकी की तरफ से बभनान चीनी मिल गन्ना लेकर कर आ रहे ओवरहाईट ट्रक बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए क्रॉसिंग के हाइट गेज में फंस गया। इसके चलते आधे घंटे तक गौरा चौकी मार्ग पर व स्टेशन रोड पर जाम लगा रहा।
आरपीएफ के जवानों की तत्परता के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। चीनी मिल द्वारा कर्मचारी भेज कर रेलवे ट्रैक व सड़क से गन्ना हटवाया गया। इसके बाद बभनान-गौरा चौकी रोड पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। आरपीएफ के चौकी इंचार्ज विश्वामित्र यादव ने बताया कि गन्ना लदा ओवरहाईट ट्रक क्रॉसिंग के हाइट गेज में फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें