फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन देकर लौटाए फरियादी

विज्ञापन
कलवारी में समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते एसडीएम सदर व अन्य-स्रोत थाना
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन

कलवारी थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां राजस्व से संबंधित कुल 29 मामले आए। इनमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। कलवारी संवाद के अनुसार एसडीएम सदर हिमांशु और नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने एक शिकायत का समाधान कराया। अन्य मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
भानपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के सोनहा थाने में एसडीएम प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कुल पांच मामले दर्ज किए गए। इनमें चार शिकायतें राजस्व विभाग और एक पुलिस विभाग से संबंधित थी। पूर्व में प्राप्त तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार पूजा वर्मा और एसीओ ईश्वर चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैकोलिया में चार मामलों के लिए भेजी गई टीम
पैकोलिया थाने में एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी और सीओ स्वर्णिमा सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल आठ मामले आए। चार मामलों के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद

मुंडेरवा में 11 शिकायतें आईं
मुंडेरवा थाने में एसओ प्रदीप कुमार सिंह और नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 11 मामले आए, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान गिरिश चंद्र यादव, लवकुश यादव, कानूनगो अरविंद उपाध्याय, पुनीत पाठक, जितेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, राजेश्वर दूबे, मनोज पांडेय और अखिलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें