फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परियोजनाओं की गलत रिपोर्ट फीड पर नपेंगे नोडल अधिकारी

Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 50 लाख व उससे अधिक की निर्माण कार्योंं की (सड़कों को छोड़कर) करते हुए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के संबंध में गलत रिपोर्ट फीडिंग कराने वाले नोडल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त सभागार में बुधवार को आयोजित मंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में डिप्टी सीएम की ओर से परियोजनाओं के संबंध में मंडलों में नोडल के माध्यम से संज्ञान लिया जा रहा है। अधिकारी विशेष सतर्कता बरतते हुए निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूर्ण कराएं। समीक्षा में पाया कि मंडल में कुल 501 परियाजनाओं के सापेक्ष 123 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भौतिक प्रगति की यह स्थिति ठीक नहीं है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन


खराब प्रगति वाली कार्यदायी संस्था यूपी सिडको, सेतु निगम, आवास-विकास परिषद के अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्य में प्रगति नहीं दिखाई देने पर उच्च स्तर पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने बताया कि बस्ती के सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय के भवन को कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर कर दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस., जयेंद्र कुमार, जयकेश त्रिपाठी, संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, डीएचओ अरुण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें