फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चेतावनी बिंदू छूने के करीब, तटबंधों पर बढ़ा दबाव

Sat, 06 Jul 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतावनी बिंदु से 38 सेमी नीचे बह रही नदी, हर घंटे एक सेमी बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन

गिरिजा, शारदा व सरयू बैराज से दो दिनों में छोड़ा गया ढाई क्यूसिक से अधिक पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटों में जलस्तर करीब एक मीटर तक बढ़ चुका है। तटबंधों पर पानी का दबाव तेज होता जा रहा है। शुक्रवार शाम 4 बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु से 38 सेमी नीचे दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, गिरिजा, शारदा और सरयू बैराज से दो दिनों में 2 लाख 65 हजार 256 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसका पूरा असर 24 घंटे में दिखने लगेगा। शनिवार तक जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर सकता है। विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे बढ़ता हुआ देखकर नदी व तटबंध के बीच बसे दर्जनभर गांवों के नागरिकों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव स्थित बाढ़ चौकी तक पानी का तेज दबाव बना हुआ है। इसी तटबंध पर विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती के दोनों ठोकरों का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जलस्तर बढ़ने के कारण माझा क्षेत्र में पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो सकता है।
दो दिनों से जलस्तर में हर घंटे एक सेमी बढ़त जारी है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार की शाम 4 बजे जलस्तर 91.35 मीटर दर्ज किया गया। जबकि चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर और खतरे का निशान 92.73 मीटर पर है।
विज्ञापन

..
कोट
विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संवेदनशील स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। तटबंध पर पानी का दबाव बना हुआ। मगर, यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
-हरिश्चंद्र, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें