फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शंकरपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Sat, 06 Jul 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शंकरपुर उपकेन्द्र पर बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लालगंज फीडर से ज्यादा गांव को जोड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के लालगंज फीडर के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को उपकेंद्र पर पहुंच कर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शंकरपुर उपकेंद्र पर तीन फीडर बनाए गए हैं। इसमें कुदरहा और गायघाट फीडर में कम गांव जोड़े गए हैं। जबकि लालगंज फीडर से ज्यादा गांव जोड़ दिए गए हैं। इससे आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। फाल्ट के कारण दो-तीन दिन तक बिजली नहीं आती।
उपभोक्ताओं ने बताया कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया था तो बड़ा आंदोलन यया जाएगा। जेई सुधीर यादव ने उपकेंद्र के सभी लाईनमैनों को लालगंज फीडर पर लगाकर आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर उपभोक्ता माने। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों की संख्या में लालगंज फीडर के उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब गांव का फीडर के हिसाब से वितरण किया गया तो लालगंज फीडर पर लगभग 70 गांव जोड़ दिया गया है जबकि अन्य फीडरों पर कम गांव को जोड़ा गया। जिसके कारण आए दिन फॉल्ट होता रहता है। सोमवार को जब से बारिश हो रही है, लालगंज फीडर की सप्लाई न के बराबर रही है।
जिभियांव निवासी सदरूद्दीन का कहना है कि ग्राम सभा को कुदरहा फीडर में न जोड़कर लालगंज फीडर में जोड़ दिया गया है। इसके कारण हम लोगों को विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से नहीं मिल पा रही है। हनीफ ने बताया कि हमारा चूड़ा मिल चलता है। जिस पर लगभग बीस मजदूर काम करते है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से लाइट न मिलने के कारण हमारा लाखों का नुकसान हो रहा है। जिभियांव निवासी शैलेश शुक्ल ने बताया कि पांच दिनों से लालगंज फीडर पर सप्लाई लगभग बंद ही है। जैसे सप्लाई चालू होता है तो तुरंत कही न कही फॉल्ट हो जाता है। जब समस्या के बारे में किसी अधिकारी से बात करना चाहता हूं तो उनका फोन ही नहीं उठता। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें