शास्त्री चौक पर धरने पर ब्रैठे कार्यकर्ता। संवाद
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नंदवंशी को अराजक तत्वों द्वारा मारने पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सात जनवरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने तहरीर दी जाने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया।
ऐसे में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने 15 जनवरी से शास्त्री चौक के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती उनका धरना जारी रहेगा।
मंडल अध्यक्ष डाॅ. हरिकेश नंदवंशी ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि यदि शीघ्र केस दर्ज न हुआ तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस मौके पर हृदय गौतम, आलोक ठाकुर, अरविंद शर्मा, अमित कुमार, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।