गांधी प्रतिमा के सामने भजन करते कार्यकर्ता।
बस्ती। अयोध्या में कांग्रेस पार्टी का झंडा क्षतिग्रस्त किए जाने एवं पार्टी कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी के साथ बदसलूकी की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजाराम का पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा खुद लगाई हुई नफरत की आग में झुलस रही है। एक राजनीतिक दल के ढंडा को अपमानित करना नफरत की पराकाष्ठा है। देश भर में सृजित किया जा रहा नफरत का माहौल एक दिन भाजपा के लिए भारी पड़ेगा। गांधी जी का प्रिय भजन का पाठ कर ईश्वर से प्रार्थना किया जा रहा है कि भाजपा को सदबुद्धि आए।
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राम को लाने से पहले भाजपा को राम का चरित्र पढ़ना चाहिए। जिसके राज्य में नफरत नहीं मोहब्बत थी और हर किसी के साथ न्याय होता था। इस मौके पर रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, अनिल कुमार भारती, अतीउल्लाह सिद्धीकी, महेंद्र श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, जयंत चौधरी आदि मौजूद रहे।