सांसद ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गृह प्रवेश कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में सांसद हरीश द्विवेदी ने 13 लाभार्थियों को चाबी सौंपी। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी टीवी पर सुना।
आवास योजना के तहत विकास खंड सांऊघाट की कृष्णावती, विनोद कुमार, सुदामा, मैना देवी, सलमा खातून, बस्ती सदर के संजू, मालती, गुड़िया, रामकुमार, बनकटी के पार्वती, प्रमिला, सीमा, गायत्री तथा सुधा ने अपने-अपने आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्राप्त की। परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 13 प्रधानमंत्री आवास योजना तथा दो मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा सभी ब्लॉकों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन वहां उपस्थित लाभार्थियों को सुनाया गया। इस मौके पर विधायक सदर दयाराम चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जगदीश शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, डीआरडीए के दिनेश शुक्ल, मुक्तिनाथ, भावेश पांडेय व लाभार्थी मौजूद रहे।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गौर ब्लाक में पूर्ण हो चुके आवास के 51 लाभार्थियों को विधायक व ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ने चाबी सौंपी। एक दर्जन से अधिक को स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि कप्तानगंज के विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पहले आवास का रकम आधे से अधिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था। आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के मकान बनाने के लिए सीधे रकम खाते में आ रहा है। इस मौके पर अमरदीप शुक्ला, सुनील पांडेय, पंडित अमन शुक्ला, सुनील मिश्रा, मंसाराम, विवेक सिंह, एलडीबी बैंक के चेयरमैन श्याम बहादुर सिंह, सोनू सिंह अनुपम पांडेय, अमित पांडेय, सुधीर सिंह, रमेश यादव, अवधेश कुमार, बब्बू मिश्रा आदि मौजूद रहे।