फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ता रोकने के विवाद में मां-बेटा को पीटा, केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर कठवनिया गांव में लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध किनारे रहने वाले दो पड़ोसियों में रास्ता रोकने पर मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रानीपुर कठवनिया गांव निवासी शुभम श्रीवास्तव और जगदीश यादव के घर के बीच की गली से शुभम बाइक से बार-बार आता-जाता था। इससे धूल जगदीश के घर में जा रही थी।
इस बात पर दोनों पक्षों में दो दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को जगदीश के दोनों बेटों ने गली के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया। बाइक लेकर आए शुभम ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में 50 वर्षीय पूनम श्रीवास्तव और उसका 25 वर्षीय बेटे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी विक्रमजोत मेंं भर्ती कराया। थानाध्यक्ष छावनी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पूनम तहरीर पर प्रबुद्ध यादव व प्रखर यादव निवासी रानीपुर कठवनिया पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें