फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरोगा के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के लौकहिया मोहल्ला स्थित दरोगा के बंद मकान को चोरों ने खंगाल डाला। कुशीनगर जिले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात राम प्रगट मिश्रा के परिवार के लोग एक माह बाद जब घर लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लौकिहवा मोहल्ला निवासी राम प्रगट मिश्रा के दिल्ली में रहने वाले अधिवक्ता पुत्र अभिषेक ने बताया कि उनके बस्ती स्थित मकान पर मां अरुणिमा मिश्रा रहती हैं। वह 15 फरवरी को दिल्ली में उनके पास आई थीं। 16 मार्च को लौटने के बाद पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है।
अरुणिमा ने तहरीर में बताया है कि घर के अंदर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ 20 हजार रुपये नकदी भी चुरा ले गए। कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें