फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन तैयार, संसाधनों के अभाव में बंद है माड्यूलर ओटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन तैयार, संसाधनों के अभाव में बंद है माड्यूलर ओटी
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष से बन कर तैयार है भवन
अभी संसाधनों के लिए भेजा गया प्रस्ताव: एसआईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल को सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर की जरूरत के लिए शासन ने पांच साल पहले यहां माड्यूलर ओटी का भवन बनवा दिया। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गया यह भवन शासन स्तर पर तकनीकी कारणों से फंस गया। तमाम दिक्कतों के बाद इसी जनवरी में भवन का हस्तांतरण तो हुआ, मगर भवन में स्थापित किए जाने वाले अत्याधुनिक संसाधनों की जरूरत नहीं पूरी थी। नतीजतन अस्पताल की तकनीकी टीम ने इसके संचालन के लिए नए सिरे से यहां संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है। ऐसे में इसे जनवरी से अब तक कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
जिला अस्पताल की ओटी पुराने भवन में है। इसे देखते हुए शासन ने अस्पताल परिसर के दूसरी ओर नई ओटी का निर्माण कराने की सहमति दी। शासन ने भी इस पर मुहर लगा दी। करीब दो वर्ष तक काम हुआ। वर्ष 2014 में शुरू हुआ काम वर्ष 2016 में पूरा हो गया। तकनीकी समिति ने जांच की तो तमाम खामियां पाई गईं, जिस पर शासन ने इसके हस्तांतरण पर रोक लगा दी। मामला पांच साल तक चला और वर्ष 2021 के जनवरी में इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी। तत्कालीन एसआईसी डॉ. रोचस्मति ने भवन को अस्पताल प्रशासन के लिए उपलब्ध करा दिया। इसी बीच कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश को हिला दिया। नतीजतन जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रशासन को यहां कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र प्रस्तावित कर दिया। 16 जनवरी 2021 से यहां टीकाकरण चल रहा है। भवन तैयार है, मगर अभी यहां ओटी संचालन के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने कहा कि माड्यूलर ओटी तैयार है, मगर केवल भवन से ओटी का संचालन नहीं होता। इसमें संसाधनों की भी जरूरत होती है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके संसाधनों को नए सिरे से स्थापित करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इसके संचालन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें