फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत
विज्ञापन

शनिवार दोपहर घर से निकले थे राम कृपाल
- दुबौलिया थाने के हेंगापुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव में 58 एक वर्षीय रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पंचनाम भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखने से डूबने से मौत लग रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम से ही पता चल सकेगा। पुलिस को इस मामले में गुमशुदगी की तहरीर मिली थी कि वह लापता थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र हेंगापुर से सर्वोदय स्कूल पर जाने वाले रास्ते के पास खेत में भरे पानी में ग्रामीण ने एक शव उतराता हुआ देखा। शव देखे जाने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे हेंगापुर गांव निवासी विजय प्रकाश ने शव की पहचान अपने पिता सेवानिवृत्त फौजी राम कृपाल के रूप में की। विजय ने बताया कि उनके पिता शनिवार की दोपहर घर से निकले थे। तब से वापस घर नहीं पहुंचे थे। शनिवार देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने नाते रिश्तेदारी में फोन से संपर्क कर जानकारी ली। दूसरे दिन भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें