फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार के परिजन से दुर्व्यवहार, रेफर कर किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली में तीमारदार से दुर्व्यवहार, मरीज को किया रेफर
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में एक बुजुर्ग के तीमारदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। 24 जून की रात अस्पताल में भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग इंद्र बहादुर लाल के तीमारदार से जहां दुर्व्यवहार किया गया वहीं गुस्से में उन्हें रेफर भी कर दिया गया। इसके अलावा उनके शुगर की एच वन बीटी जांच बाहर की पैथोलॉजी से पांच सौ रुपये में कराई गई। पीड़ित ने इस मामले में मेडिकल कॉलेज के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। सीएमएस डॉ. सलिल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। कॉलेज के एक जूनियर चिकित्सक व प्रशिक्षण ले रहे पैरा मेडिकल ने गलती की है। इसके लिए उन्हें फटकार लगाई गई है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में रहता है। पिछले दिनों हड्डी का आपरेशन कराने वाली महिला को अस्पताल के एक सर्जन ने आपरेशन के लिए मांगी गई रकम न देने के कारण ओटी से बाहर कर दिया था। 24 जून को ऐसा ही एक और मामला सामने आया है यहां भर्ती हर्रैया तहसील क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी बीमार बुजुर्ग इंद्रबहादुर लाल के तीमारदारों के परेशान किए जाने पर आपत्ति जताने के कारण अस्पताल के कर्मी व चिकित्सक दुर्व्यवहार करने लगे। इनका पारा इतना चढ़ गया कि इन लोगों ने योजनाबद्ध ढंग से मरीज को रेफर कर दिया, मगर जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएल कन्नौजिया ने पहुंच कर रेफर निरस्त किया। यही नहीं, जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल में निशुल्क होने वाली शुगर की एच वन बीटी जांच बाहर से कराने के लिए भेजा और मरीज के तीमारदार से पांच सौ रुपये पैथोलॉजी वालों ने लिया और तो और मरीज के तीमारदार विजय कुमार ने यह आरोप भी लगाया है कि रात में भर्ती कराने पहुंचे तो अस्पताल के एक कर्मी ने धमका कर सात सौ रुपये वसूल लिए। कर्मियों व नर्सों ने सात बार शरीर में इंजेक्शन लगाकर खून निकाला। जब उसे लेकर पैथोलॉजी में देने पहुंचा तो खून लेने के बजाय दूसरी शीशी यह कहते हुए थमा दी कि इसमें खून लेकर आएं। इस प्रकार होने पर नाराजगी व्यक्त की तो रेफर बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में मरीज व उनके तीमारदार से बातचीत हो गई है। उनका रेफर डॉ. बीएल कन्नौजिया ने निरस्त कर दिया है। इस मामले की जांच की जाएगी। दोषियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें