फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी फुल...स्ट्रैचर पर इलाज

Mon, 02 Sep 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। 
विज्ञापन
35 बेड की इमरजेंसी में एक भी बेड खाली नहीं
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों के मरीजों की तादाद बढ़ने से व्यवस्था अस्त-व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है। इमरजेंसी वार्ड से लेकर गलियारे में मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर किया जा रहा है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सोमवार को इमरजेंसी में परामर्श के लिए आए लोगों की पंजीकरण काउंटर पर भीड़ जमा रही। मेडिकल कॉलेज में 35 बेड का इमरजेंसी वार्ड है। इसके फुल होने से वार्ड में स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन के कोई ठोस कदम नहीं उठाने से मरीजों को सांसत झेलनी पड़ रही है। वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने से कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। वार्ड में बेड के लिए मरीज भटक रहे हैं। पंजीकरण कक्ष में बेंच के अभाव में तीमारदार निराश होकर जमीन पर बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण काउंटर के पास सल्टौआ से आए मरीज ने बताया कि सीने में दर्द से कराह रहा था। चिकित्सकीय परामर्श के बाद भर्ती करनें को कहा गया। वार्ड में बेड खाली नहीं होने से बाहर ही इलाज चल रहा है। वार्ड में फुल होने से कई भर्ती मरीजों का इलाज पंजीकरण कक्ष में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में यह समस्या आए दिन मरीजों को बेड नहीं होने पर उठानी पड़ रही है। ओपीडी में डॉ. बीएल कनौजिया ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है। इससे वार्ड फुल चल रहा है। बदलते मौसम के कारण सांस के रोगी भी बढ़ रहें हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। वार्ड में वायरल फीवर, सीओपीडी, बुखार, अस्थमा, हार्ट और अन्य मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें