फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम थन्हवारपुर निवासी मृतका नीलम मिश्रा का फाईल फोटो
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम थन्हवारपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नीलम (27) पुत्री रामदेव तिवारी निवासी तुरकौलिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर की शादी करीब छह वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के ग्राम थन्हवारपुर निवासी पवन मिश्रा के साथ हुई थी। उसका डेढ़ माह का एक पुत्र भी है, जो घटना के समय अपनी दादी के पास था। परिजनों के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, वहां नीलम का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला।
सूचना पर मृतका के पिता रामदेव तिवारी पहुंचे, उन्होंने बताया कि बेटी के साथ आए दिन मार पीटकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की मां पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें