फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगा रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगा रुपये
विज्ञापन

- रुधौली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मोबाइल नंबर ट्रैस
- फेसबुक मैसेंजर के जरिए क्षेत्र के कई लोगों को भेजा मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली विधानसभा से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर अपराधी क्षेत्र के लोगों से रुपये मांगने लगा। लोगों के जरिए इसकी जानकारी होने पर विधायक हैरान रह गए। विधायक प्रतिनिधि ने घटनाक्रम की शिकायत रुधौली थाने पर की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फेसबुक संचालित करने वाले लिंक की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह निवासी अन्देऊरी थाना रुधौली ने तहरीर में बताया है कि रुधौली विधायक के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। इसके बाद इस आईडी से क्षेत्र की जनता से पैसा मंगाना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी विधायक व उनके करीबियों की हुई। प्रतिनिधि के अनुसार फर्जी फेसबुक से ऐसा काम करके विपक्षी ने विधायक की छवि को जनता के बीच धूमिल करने का प्रयास किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यूजर का मोबाइल नंबर ट्रैस कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें