फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

Sun, 12 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सपा कार्यालय में शनिवार को प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश को अंधकार से प्रकाश की ओर लाने का कार्य किया। उनका समाजवाद का नारा आज भी देशभर में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि जेपी बाबू का समाजवाद सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके पूरे जीवन का आधार था।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिंडारी, मो. सलीम, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, जमील अहमद, आरडी निषाद, संजय गौतम, राजेश यादव एडवोकेट, हरेश्याम विश्वकर्मा, अजय यादव व जोखू लाल यादव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गुलाब सोनकर, हनुमान प्रसाद चौधरी, अकबर अली, अरविंद सोनकर, नितराम चौधरी, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें