फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटकता मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटका मिला ताला
विज्ञापन

- अछतपुर आंगनबाड़ी केंद्र के चारों तरफ उग आई हैं झाड़ियां
- बंद आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कराकर होगी कार्रवाई : सीडीपीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल पड़े हैं। कहीं पर ताला लटक रहा तो कहीं पर झाड़ियों से भवन घिरा है। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं है।
विज्ञापन

कप्तानगंज ब्लॉक बाल विकास परियोजना क्षेत्र में कुल 148 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें अधिकतर केंद्र बदहाल पड़े हैं। शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल में लहिलवारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटकता मिला। बरामदे में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा मिला। यहां के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जिम्मे दो केंद्रों का चार्ज है। गांव के राजकुमार वर्मा, जवाहिर लाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद रहता है। केंद्र पर बिजली की वायरिंग हुआ है, लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ है। दो माह से गांव में पुष्टाहार और अन्य सामग्री नहीं बंटी है। कभी कभी समूह के माध्यम से मिलता है। ब्लॉक क्षेत्र के अछतपुर गांव के आंगनबाड़ी के नवनिर्मित भवन पर ताला लटकता मिला। केंद्र के चारो तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह केंद्र अक्सर बंद रहता है। पेंदा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अधूरा पड़ा है। गांव का आंगनबाड़ी शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय पर चलता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश चौधरी उपस्थित मिलीं, जबकि केंद्र पर प्राथमिक स्कूल के बच्चे मिले। आंगनबाड़ी के बच्चे नहीं मिले। आंगनबाड़ी केंद्र बिहरा के रास्ते में पानी भरा है और केंद्र पर भी ताला लटकता मिला। आंगनबाड़ी केंद्र झुंगिया का केंद्र प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम यहां पर बच्चों को पढ़ाती मिलीं। ब्लॉक क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से नहीं चलते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली को लेकर कप्तानगंज की सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध से बात की गई तो बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी हैंडओवर न होने के कारण अभी केंद्र प्राथमिक स्कूलों में ही चल रहा हैं। सभी केंद्रों को नियमित 10 बजे से एक बजे तक खुलने का निर्देश है। जिन भी केंद्रों पर ताला लटकता पाए जाने की जानकारी मिलेगी, उनकी जांच कराकर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें